
'भारत में हिंदू मुस्लिमों के साथ...', अपने ही देश पर भड़के फवाद चौधरी
AajTak
पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कट्टरपंथियों की आलोचना की है. इस पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक दिव्यांग हिंदू छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया. बकरीद के मौके पर कट्टरपंथियों का एक समूह उसके कमरे में जबर्दस्ती घुस आया. इस दौरान कट्टरपंथियों ने हिंदू छात्र पर कलमा पढ़ने का दबाव डाला.
पाकिस्तान में अक्सर अल्पसंख्यकों को कट्टरपंथियों की ज्यादती का सामना करना पड़ता है. वहां रहने वाले हिंदुओं के साथ-साथ सिख धर्म के लोगों पर भी आए दिन जुल्म ढाए जाने की खबरें आती रहती हैं. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से ऐसा एक और मामला सामने आ रहा है. यहां पर कट्टरपंथियों के समूह ने एक दिव्यांग हिंदू छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया है.
कट्टरपंथियों ने कहा कलमा पढ़ो, धर्म बदलो
सोरथ सिंधु नाम की एक पाकिस्तानी X यूजर ने राहुल देसर नाम के हिंदू युवक के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है. इस पोस्ट के मुताबिक, राहुल देसर का दिव्यांग छोटा भाई हायर स्टडीज के लिए इस्लामाबाद में है. वह इस्लामाबाद के शाहीन I-8 नाम के प्राइवेट हॉस्टल में रहता है. कल बकरीद के मौके कुछ कट्टरपंथी उनके कमरे में घुस आए. उसके साथ कलमा पढ़ने के लिए जबर्दस्ती करने लगे. साथ ही हिंदू धर्म बदलने को लेकर भी दबाव डाला. इसके अलावा वे अपने साथ हिंदू छात्र के कमरे में बीफ भी लेकर पहुंचे हुए थे.
हॉस्टल के वॉचमैन ने कट्टरपंथियों का दिया साथ
राहुल देसर के मुताबिक, हॉस्टल में उनके भाई के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कट्टरपंथियों की मदद हॉस्टल के ही वॉचमैन ने की. उसने ही एक हिंदू छात्र के हॉस्टल में रहने की जानकारी कट्टरपंथियों को दी थी. राहुल देसर का कहना है कि उनके भाई की सुरक्षा पर खतरा है. पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं. वे सब इससे थक चुके हैं.
फवाद अहमद हुसैन चौधरी ने कट्टरपंथियों की आलोचना की

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








