
भारत में लॉन्च हुआ Realme P3 Ultra 5G, इसमें है चांद सा डिजाइन, इतनी रखी है कीमत
AajTak
Realme ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिनका नाम Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G है. इसके अलावा कंपनी ने इयरबड्स से भी पर्दा उठाया है. आइये यहां इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme P3 Ultra है. यह फोन 6000mAh की बैटरी, 50MP के प्राइमरी कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. इसके अलावा कंपनी ने Realme P3 5G को अनवील किया. मोबाइल के अलावा कंपनी ने Realme Air Buds7 और Realme Buds T200 Lite को भी भारत में लॉन्च कर दिया है.
Realme P3 Ultra 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, इस कीमत में 8GB Ram + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है.
Realme P3 Ultra 5G की सेल
Realme P3 Ultra की सेल Realme India वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर से होगी. इसका प्री-ऑर्डर 19 मार्च दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. Realme P3 Ultra 5G को कई कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें सबसे खास है Dark Lunar Design, जो अंधेरे में ग्लो करेगा. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इस डिजाइन के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन है.
यह भी पढ़ें: Realme P3 5G के फीचर्स और कीमत से उठा पर्दा, पहली सेल में मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट
Realme P3 Ultra के लॉन्च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का बैंक ऑफर और 1 हजार रुपये का एडिशनल एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. 6 महीने की NO Cost EMI और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











