
भारत में कोरोना से कितना बचा रही वैक्सीन, एम्स की पहली स्टडी आई सामने
AajTak
कोरोना और वैक्सीन पर दुनिया भर में स्टडी की जा रही हैं. इस बीच एम्स दिल्ली द्वारा भारत में जीनोम सीक्वेंस पर की गई पहली स्टडी के नतीजे सामने आ गए हैं. ये स्टडी कोरोना की दूसरी लहर में वैक्सीन लगवाने वालों और उन पर संक्रमण के प्रभाव को जानने के लिए की गई थी.
कोरोना और वैक्सीन पर दुनिया भर में स्टडी की जा रही हैं. इस बीच एम्स दिल्ली द्वारा भारत में जीनोम सीक्वेंस पर की गई पहली स्टडी के नतीजे सामने आ गए हैं. ये स्टडी वैक्सीन लगवाने वालों में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए संक्रमण के प्रभाव को जानने के लिए की गई थी. ये स्टडी अप्रैल-मई 2021 में कोरोना से संक्रमित हो चुके उन लोगों पर की गई थी जो वैक्सीन लगवा चुके थे. स्टडी में कहा गया है कि कोरोनावायरस का बहुत ज्यादा वायरल लोड होने के बावजूद इनमें से किसी की भी बीमारी से मौत नहीं हुई. स्टडी में शामिल संक्रमण के 63 मामलों में से 36 मरीजों को वैक्सीन की दोनों डोज जबकि 27 लोगों को एक डोज लग चुकी थी. इनमें से 10 मरीजों को कोविशील्ड और 53 लोगों को कोवैक्सीन लगी थी.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











