
भारत में आया नया Xiaomi Smart TV, बस इतनी है कीमत
AajTak
Xiaomi ने भारत में अपना नया Smart TV लॉन्च कर दिया है. यह एक 32 Inch का टीवी है. इसका नाम Xiaomi Smart TV A 32, 2024 Edition है, जिसमें मेटेल बेजेल का इस्तेमाल किया है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं. कंपनी ने इसमें Vivid Picture Engine का इस्तेमाल किया है, जो बेहतर परफोर्मेंस प्रोवाइड कराता है. आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Smart TV A32 (2024) है और इसमें 32 Inch का स्क्रीन है. यह एक बजट टीवी है और 4-star BEE सर्टिफिकेशन के साथ आता है और यह बेहतर इलेक्ट्रिसिटी सेविंग के साथ आता है.
Xiaomi Smart TV A 32 2024 एडिशन में मेटेल बेजेल का इस्तेमाल किया है, जो इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाता है. इस स्मार्ट टीवी में 32 Inch HD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ शाओमी का Vivid Picture Engine मिलती है. कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से यूजर्स को वाइब्रेंट कलर मिलेंगे.
Xiaomi Smart TV A32 2024 एडिशन को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो एक लॉन्च प्राइस है. इसकी सेल 28 मई से शुरू होगी. इसे Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi Retail स्टोर से खरीदना चाहिए.
Xiaomi की यह स्मार्ट टीवी 8GB स्टोरेज, लो लेटेंसी मोड और मल्टीपल कनेक्टिविटी पॉर्ट्स के साथ आता है. इसमें डुअल बैंड वाई-फाई और Miracast दिया है. यह Google TV के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने दिया तोहफा, Redmi Note 13 5G सीरीज कर दी सस्ती, मिल रहा इतना डिस्काउंट
Xiaomi Smart TV A32 सिंपल यूजर इंटरफेस के साथ आता है. इसमें 20W Dolby Audio टेक्नोलॉजी और TS Virtual X compatibility मिलती है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











