
भारत मार्ट, हिंदू मंदिर का उद्घाटन... देखें UAE में PM मोदी का आज का कार्यक्रम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रधानमंत्री का यूएई में कई कार्यक्रम शेड्यूल है. वह दुबई के अमीर के साथ बैठक करने के अलावा भारत मार्ट और बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. देखें पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. वह मंगलवार को यूनाइटेड अरब अमीरात पहुंचे, जहां अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम ने 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान जबरदस्त भाषण दिया और अपनी पिछली यात्राओं को भी याद किया.
अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवप्रवर्तन और संस्कृति का है. अतीत में, हमने हर दिशा में अपने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है. दोनों देश एक साथ चले हैं और आगे बढ़े हैं. आज, संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है. संयुक्त अरब अमीरात भारत का सातवां सबसे बड़ा निवेशक है." हाई-वोल्टेज 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में अपने भाषण के बाद, प्रधानमंत्री ने लोगों के अभिवादन के लिए कार पर सवार होकर स्टेडियम के चक्कर भी लगाए और लोगों को हाथ हिलाकर संबोधित किया.
ये भी पढ़ें: तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी, UAE से प्रधानमंत्री मोदी ने चला चुनावी दांव
अबू धाबी में पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम (स्थानीय समयानुसार)
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज से UAE के दौरे पर, 'Ahlan Modi' इवेंट को करेंगे संबोधित, कल अबू धाबी में भव्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन
पीएण मोदी की सातवीं यूएई की यात्रा

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









