
भारत प्रत्यर्पित हो रहा तहव्वुर राणा कौन है, मुंबई हमले में क्या रोल था? पाक-कनाडा कनेक्शन की क्या कहानी है
AajTak
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है. अमेरिकी कोर्ट द्वारा याचिका खारिज करने के बाद, उसे प्राइवेट जेट से लाया जा रहा है. तहव्वुर का नाम 2008 के मुंबई हमलों से जुड़ा है, जिसमें उसने प्रमुख भूमिका निभाई थी. पाकिस्तान में जन्मा और कनाडा का नागरिक रह चुका तहव्वुर का कई देशों से कनेक्शन रहा है. इस प्रत्यर्पण से भारत को न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाने का मौका मिला है.
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड रहा तहव्वुर राणा आखिरकार भारत लाया जा रहा है. उसे स्पेशल विमान से भारत लाया जा रहा है. 64 वर्षीय तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जिसे 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों से संबंधित आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया है.
तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान में कैडेट कॉलेज हसन अब्दल में पढ़ाई की, जो एक मशहूर सैन्य तैयारी कराने वाला स्कूल रहा, जहां उसकी डेविड कोलमैन हेडली से गहरी दोस्ती हुई, जो बाद में मुंबई हमलों की योजना बनाने में एक प्रमुख लोगों में शामिल रहा. अपनी मेडिकल डिग्री पूरी करने के बाद, राणा पाकिस्तानी सेना की मेडिकल कोर में शामिल हो गया, जहां उसने कैप्टन जनरल ड्यूटी प्रैक्टिशनर के रूप में काम किया.
अपनी सैन्य सेवा के बाद, तहव्वुर राणा और उसकी पत्नी, जो एक डॉक्टर भी थी - 2001 में कनाडाई नागरिक बन गया. 2009 में अपनी गिरफ्तारी से पहले, वह शिकागो में रहता था, जहां उसने कई बिजनेस चलाए, जिसमें फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज नाम का एक इमिग्रेशन और ट्रैवल एजेंसी भी शामिल था.
2006 में, तहव्वुर राणा ने अपने बचपन के दोस्त डेविड हेडली को मुंबई में इस इमिग्रेशन फर्म की एक ब्रांच खोलने में मदद की. यह लीगल बिजनेस बाद में उसकी आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक मुखौटा के रूप में सामने आया.
मुंबई आतंकी हमलों में भूमिका
तहव्वुर राणा की 2008 के मुंबई हमलों की प्लानिंग की 2005 के आसपास शुरू हुई, जब वह आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI) के सदस्य के रूप में साजिश का हिस्सा बन गया. वकीलों ने तर्क दिया कि शहर में संभावित आतंकवादी लक्ष्यों की तलाश के लिए उसकी इमिग्रेशन फर्म का मुंबई कार्यालय जानबूझकर स्थापित किया गया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











