
'भारत-पाक तनाव खत्म हो' कहना देशद्रोह नहीं...', ऑपरेशन सिंदूर में गिरफ्तार युवक को हाईकोर्ट से मिली जमानत
AajTak
हिमाचल प्रदेश के हाईकोर्ट ने देशद्रोह कानून पर टिप्पणी की और फेसबुक पोस्ट के आधार पर गिरफ्तारी को गलत बताया है. HC ने युवक को जमानत दे दी. कोर्ट का कहना था कि 'शांति की बात' को देशद्रोह नहीं कहा जा सकता है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार एक युवक को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सात महीने बाद जमानत दे दी है. अदालत ने साफ कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी खत्म करने की इच्छा जताना देशद्रोह नहीं हो सकता. कोर्ट के मुताबिक, किसी भी मामले में ‘इरादा’ सबसे अहम होता है.
अदालत ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता खत्म करने की इच्छा जताना या शांति की बात करना देशद्रोह की श्रेणी में नहीं आता. जस्टिस राकेश कैंथला की सिंगल बेंच ने अभिषेक सिंह भारद्वाज को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की. अभिषेक को 28 मई 2025 को कांगड़ा जिले के देहरा थाने में दर्ज FIR के आधार पर गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई थी.
क्या आरोप थे...
पुलिस का दावा था कि अभिषेक ने फेसबुक पर प्रतिबंधित हथियारों की तस्वीरें, पाकिस्तान का झंडा, कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नारे अपलोड किए थे. इसी आधार पर उस पर BNSS की धारा 152 (IPC की धारा 124A – देशद्रोह) समेत अन्य धाराएं लगाई गईं.
तलाशी में क्या मिला...
कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया कि आरोपी के घर की तलाशी में कोई हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. सिर्फ एक मोबाइल फोन मिला, जिससे तस्वीरें अपलोड की गई थीं. एक पेन ड्राइव में पाकिस्तानी नागरिक नैज खान से चैट मिली, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






