
भारत-पाक तनाव के बीच नेपाल के दौरे पर PAK डेलिगेशन, सांसद ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल
AajTak
निर्दलीय सांसद अमरेश कुमार सिंह ने मंगलवार को संसद में इस मुद्दे को उठाया और इस दौरे पर आपत्ति जताई. सांसद ने सवाल किया, 'नेपाल सरकार पाकिस्तान सेना को बुलाकर आखिर किस प्रकार का संदेश देना चाहती है?'
नेपाल में इन दिनों स्टडी टूर पर आए पाकिस्तान सेना के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को लेकर संसद में बहस छिड़ गई है. यह प्रतिनिधिमंडल छह दिनों के दौरे पर नेपाल में है. एक निर्दलीय सांसद ने इस यात्रा पर सवाल उठाए.
'क्या संदेश देना चाहती है नेपाल सरकार?'
निर्दलीय सांसद अमरेश कुमार सिंह ने मंगलवार को संसद में इस मुद्दे को उठाया और इस दौरे पर आपत्ति जताई. सांसद ने सवाल किया, 'नेपाल सरकार पाकिस्तान सेना को बुलाकर आखिर किस प्रकार का संदेश देना चाहती है?'
उन्होंने संसद में शून्यकाल के दौरान कहा, 'पाकिस्तानी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को नेपाल सरकार के निमंत्रण पर नेपाल आया है, जबकि इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और कभी भी युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है.'
भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इसका बड़ा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलने लगा है. परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान का खजाना युद्ध से पहले ही लगातार खाली होता जा रहा है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त एक्शन दिखाते हुए पाकिस्तान को युद्ध से पहले ही थकाने और कंगाल बना देने की रणनीति अपनाई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











