
भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में कितने जेट गिरे? ये क्या... ट्रंप ने फिर बदल दिया नंबर, जानें इस बार कितने?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान विवाद पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मई में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे और उनकी दखल से दोनों देशों के बीच युद्ध टला. मियामी में एक बिजनेस फोरम के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर व्यापारिक दबाव डालकर संघर्षविराम करवाया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हर कुछ दिनों में भारत-पाकिस्तान विवाद की याद आ ही जाती है. वह हर बार इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर और बिना किसी सबूत के बड़े-बड़े दावों के साथ उठाते रहते हैं. अब इस बार ट्रंप ने मई में हुए तीन दिन के सैन्य संघर्ष के दौरान गिराए गए विमानों की संख्या को फिर से 'रिवाइज' किया है. और इस बार भी वह दुनिया को यह याद दिलाना नहीं भूले कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक दबाव डालकर सीजफायर करवाया था.
बिजनेस फोरम के कार्यक्रम में किया दावा
कार्यक्रम भले ही एक बिजनेस फोरम का था, लेकिन ट्रंप जैसे राष्ट्रपति के लिए हर मंच खुद की तारीफ करने और अपनी 'वॉर-स्टॉपर' छवि दिखाने का मौका होता है. मियामी में आयोजित 'अमेरिका बिजनेस फोरम' में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि 7 से 10 मई के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे.
उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं, मैं दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के साथ व्यापार समझौते के बीच में था. फिर मैंने अखबार में पढ़ा कि वे युद्ध की तैयारी में हैं. सात विमान गिराए गए, और आठवां बुरी तरह क्षतिग्रस्त था... यानी कुल मिलाकर आठ विमान गिराए गए.'
60 से ज्यादा बार कर चुके हैं जिक्र पिछले कुछ महीनों में ट्रंप 60 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 'शांति स्थापित करने' का श्रेय खुद को दे चुके हैं, हालांकि उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि गिराए गए विमान किस देश के थे. शुरुआत में उन्होंने कहा था कि पांच विमान गिराए गए थे. कुछ महीने बाद उन्होंने संख्या बढ़ाकर सात कर दी.
पाकिस्तान के 8 से 10 लड़ाकू विमान ढेर

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











