
भारत पर और बढ़ेगा टैरिफ का बोझ? रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने उगला जहर
AajTak
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर और कड़े प्रतिबंध लगाएं, तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी. उन्होंने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का जिक्र किया. हालांकि भारत ने इसे अनुचित बताया और कहा कि उसकी ऊर्जा जरूरतें राष्ट्रीय हित पर आधारित हैं.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और सख्त पाबंदियां लगाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी.
एनबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से बहुत महत्वपूर्ण बातचीत की. इसके बाद यूरोपीय आयोग ने भी उनसे इस बारे में चर्चा की कि रूस पर और ज्यादा दबाव डालने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) क्या कदम उठा सकते हैं.
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने पहले से घोषित 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ के अलावा रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जिसे 27 अगस्त से लागू किया गया है, लिहाजा भारत पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है.
अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ाना चाहता है, लेकिन इसके लिए यूरोपीय देशों का भी समर्थन जरूरी है. बेसेंट ने कहा कि अब सवाल ये है कि यूक्रेनी सेना और रूसी अर्थव्यवस्था कितने समय तक टिक सकेंगी. उन्होंने आगे बताया कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर और ज्यादा प्रतिबंध और अतिरिक्त टैरिफ लगाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी. फिर पुतिन को मजबूर होकर बातचीत करनी पड़ेगी.रूसी तेल खरीद पर क्या बोले ट्रंप? हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें बहुत निराशा हो रही है, क्योंकि भारत रूस से बहुत सारा तेल खरीद रहा है. उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत पर भारी टैरिफ लगाया है, जो कुल 50 प्रतिशत है. ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं और पीएम मोदी कुछ महीने पहले अमेरिका भी आए थे. इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी, उन्हें अपना दोस्त और महान नेता बताया था.
पीटर नवारो भी उगल चुके हैं जहर
राष्ट्रपति ट्रंप इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह भारत के साथ रिश्ते फिर से सुधारने को तैयार हैं, ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी जैसे कि स्कॉट बेसेंट और पीटर नवारो ये कह चुके हैं कि भारत का रूस से तेल खरीदना रूस को यूक्रेन पर युद्ध जारी रखने के लिए पैसा दे रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











