
'भारत ने पहले भी...', अमेरिका ने रूसी तेल को लेकर कह दी बड़ी बात
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लैविट ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में जंग के बीच ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावटों को देखते हुए अमेरिका ने भारत को कुछ समय के लिए रूसी तेल खरीदने की इजाजत दी है.
ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका ने भारत को 30 दिन के लिए रूसी तेल खरीदने की छूट दे दी. इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि इससे रूस को जबरदस्त फायदा होगा. हालांकि, व्हाइट हाउस ने अब इन अटकलों को नकार दिया है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लैविट ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में जंग के बीच ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावटों को देखते हुए अमेरिका ने भारत को कुछ समय के लिए रूसी तेल खरीदने की इजाजत दी है.
लैविट से जब मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारत को तेल खरीद में छूट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि भारत एक जिम्मेदार सहयोगी राष्ट्र रहा है. उन्होंने कहा कि हालांकि यह कदम शॉर्ट टर्म है, लेकिन इससे रूस को कोई खास आर्थिक फायदा नहीं होगा.
लैविट ने कहा कि मैंने इस बारे में प्रेसिडेंट से बात की है और ट्रेजरी सेक्रेटरी और पूरी नेशनल सिक्योरिटी टीम इस फैसले पर इसलिए पहुंची क्योंकि भारत हमारा अच्छा साथी रहा है और उन्होंने पहले भी रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था. इसलिए जब ईरानियों की वजह से दुनियाभर में तेल सप्लाई में इस कमी को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं तो हमने उन्हें टेम्पररी तौर पर रूसी तेल लेने की इजाजत दे दी है.
उन्होंने कहा कि यह रूसी तेल पहले से ही समंदर में था. हमें नहीं लगता कि इससे इस समय रूसी सरकार को कोई खास आर्थिक फायदा होगा. बता दें कि लैविट का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिमी एशिया में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले से शुरू हुई जंग अब दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










