
भारत ने कनाडा के 41 डिप्लोमैट को देश छोड़ने का दिया अल्टीमेटम तो अमेरिका ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
AajTak
भारत ने कनाडा को अल्टीमेटम देते हुए 10 अक्टूबर तक अपने 41 राजनयिको को वापस बुलाने के लिए कहा है. भारत ने यह भी कहा है कि अगर 10 अक्टूबर के बाद भी ये राजनयिक भारत में रहते हैं तो इनकी सभी प्रकार की राजनयिक छूट खत्म कर दी जाएंगी. भारत के इस अल्टीमेटम पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है.
भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक तनाव के बीच मोदी सरकार ने ट्रूडो सरकार से अपने अतिरिक्त डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने का अल्टीमेटम दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक भारत से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है. भारत के इस अल्टीमेटम पर दुनिया के सबसे ताकतवर और कनाडा के करीबी सहयोगी देश अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक गतिरोध से अवगत हैं. भारत में स्थित कनाडाई उच्चायोग की ओर से उन्हें इसकी जानकारी मिली है. मैं किसी काल्पनिक बात में नहीं पड़ना चाहता. इस राजनयिक संकट को अमेरिका, भारत और कनाडा पर छोड़ना चाहता है.
हालांकि, अमेरिका ने इस बात को एक बार फिर दोहराया है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप बहुत ही गंभीर हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम कनाडा के संपर्क में हैं. यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि भारत सरकार कनाडाई जांच में सहयोग करे, जिससे अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके.'
भारत के अल्टीमेटम पर अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वेदांत पटेल से पूछा गया, " क्या आप इस बात से चिंतित नहीं हैं कि यदि भारत कनाडा के दर्जनों राजनयिकों को निष्कासित करता है और फिर कनाडा इसकी प्रतिक्रिया देता है, तो इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते और खराब हो सकते हैं? इसका इंडो-पैसिफिक रणनीति पर क्या असर होगा?"
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "भारत में कनाडा के राजनयिक को लेकर मैंने रिपोर्टें देखी हैं. लेकिन उन रिपोर्टें पर प्रतिक्रिया देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है. मैं निश्चित रूप से किसी काल्पनिक बातों में नहीं पड़ना चाहता. मैं इस पूरी प्रक्रिया में एक बार में एक स्टेप ही लेना चाहता हूं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










