
भारत ने ऐसे साबित की बेगुनाही, अब जल्द कतर से स्वदेश लौटेंगे ओनिबा-शरीक
AajTak
आजतक की मुहिम आखिरकार रंग लाई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रधानमंत्री दफ्तर, विदेश मंत्रालय और कतर में भारतीय दूतावास की मेहनत का नतीजा आखिरकार सामने आ ही गया. जी हां, पिछले करीब दो साल से कतर की जेल में बंद मुंबई की ओनिबा और शरीक को ऐन होली और शबे बरात के दिन कतर की अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया.
नीरव मोदी, विजय माल्या, दाऊद इब्राहिम और ना जाने ऐसे ही कितने अंडरवर्ल्ड डॉन, गैंगस्टर, चोर, लुटेरे, भगोड़े हैं, जो विदेशों में छुपे हैं. जिन्हें विदेश से भारत लाने के लिए सरकार और एजेंसियां हमेशा कोशिशें करती रही हैं. लेकिन शायद ये पहला मौका है, जब विदेश की जेल में बंद एक बेगुनाह हिंदुस्तानी जोड़े को बाइज्जत भारत लाने के लिए सरकार और एजेंसियों ने पूरी ताकत लगा दी और एक शानदार मिसाल पेश की. आजतक की मुहिम आखिरकार रंग लाई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रधानमंत्री दफ्तर, विदेश मंत्रालय और कतर में भारतीय दूतावास की मेहनत का नतीजा आखिरकार सामने आ ही गया. जी हां, पिछले करीब दो साल से कतर की जेल में बंद मुंबई की ओनिबा और शरीक को ऐन होली और शबे बरात के दिन कतर की अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया. अब ओनिबा और शरीक कभी भी भारत भेज दिए जाएंगे. बहुत मुमकिन है कि वो अगले हफ्ते अपने घर में होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











