
भारत-चीन के बीच इसी हफ्ते हो सकती है 'कोर कमांडर लेवल' की 11वीं बैठक
AajTak
एक सरकारी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच गोगरा हाइट्स, CNC जंक्शन और डेप्सांग क्षेत्रों को लेकर चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने पर रहेगा.
पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच विवादों को हल करने के के लिए दोनों ही देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की 11वें राउंड की बैठक इसी हफ्ते होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले साल अप्रैल-मई महीने से चल रहे सीमा विवादों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की दस बैठकें पहले ही हो चुकी हैं. पिछले ही हफ्ते दोनों देशों के बीच कूटनीतिक लेवल पर बैठक हुई है, अब इस बैठक के बाद बताया जा रहा है कि दोनों ही देशों के बीच में कोर कमांडर लेवल की बातचीत जल्द ही यानी इसी हफ्ते हो सकती है. एक सरकारी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच गोगरा हाइट्स, CNC जंक्शन और डेप्सांग प्लेंस क्षेत्रों को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने पर रहेगा.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









