
'भारत-चीन अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझीदार', गणतंत्र दिवस पर शी जिनपिंग ने दी बधाई
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे बधाई संदेश में ड्रैगन और हाथी के साथ को दोनों देशों के लिए सही विकल्प बताया है. उन्होंने कहा है कि दोनों देश सहयोग के साझीदार और विकास के अवसर हैं. दोनों देश आपसी संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देंगे.
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के देशों ने बधाई दी है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को पड़ोसी चीन के साथ ही अमेरिका ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत और चीन को अच्छा पड़ोसी, मित्र और साझीदार बताते हुए कहा है कि ड्रैगन और हाथी का साथ दोनों देशों के लिए सही विकल्प है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने बधाई संदेश में चीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों देशों के संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं.
शी जिनपिंग ने कहा है कि यह दोनों देशों की जनता के मूलभूत हितों के अनुरूप हैं, वैश्विक शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग ने जोर देकर कहा है कि चीन हमेशा मानता है कि अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार बनकर एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करना, ड्रैगन और हाथी का साथ चीन और भारत के लिए सही विकल्प है.
उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि दोनों देश इस महत्वपूर्ण सहमति पर कायम रहेंगे कि चीन और भारत सहयोग के साझीदार और विकास के अवसर हैं. शी जिनपिंग ने यह आशा जताई है कि चीन और भारत आपसी संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देंगे, रणनीतिक संवाद को मजबूत करेंगे, आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करेंगे, एक-दूसरे की चिंताओं का समाधान करेंगे. चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है.
ट्रंप ने भी भेजा बधाई संदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गणतंत्र दिवस पर बधाई संदेश भेजा है. नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने भारत के गणतंत्र दिवस पर ट्रंप का बधाई संदेश साझा किया है. अपने संदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता की ओर से भारत सरकार और भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं. अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में एक ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं.
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में निकली पंजाब की झांकी, दिया गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं का संदेश

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










