
भारत को लेकर जापानी ब्रांड Sharp की बड़ी तैयारी, चीनी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
AajTak
जापानी ब्रांड Sharp भारतीय बाजार में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने हाल में अपने कुछ प्रोडक्ट्स को Consumer Electronics World Expo 2025 में दिखाया है, जिन्हें ब्रांड आने वाले दिनों में लॉन्च करेगा. कंपनी टावर AC, विंडो AC, वॉशिंग मशीन और सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर को भारत में लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Sharp भारतीय बाजार में वापसी कर रहा है. वैसे तो ब्रांड भारत से गया नहीं था और हाल में ही कंपनी ने 25 साल पूरे कर लिए हैं. हालांकि, पिछले कुछ सालों में Sharp के प्रोडक्ट्स मार्केट में दिखने कम हो गए थे. अब कंपनी एक बार फिर भारत में एग्रेसिव अप्रोच अपना रही है.
हाल में ही Sharp इंडिया अप्लायंस के बिजनेस हेड मिमोह जैन ने हमसे बातचीत की. उन्होंने बताया कि शार्प एक बार फिर भारतीय मार्केट के लिए स्पेशल प्रोडक्ट्स लेकर आ रहा है. कंपनी ने इस साल अपना स्प्लिट AC लॉन्च किया था और अब ब्रांड Window AC लेकर आ रहा है.
ये विंडो एसी खास टेक्नोलॉजी से लैस होगी, जिसे ब्रांड ने प्लास्मा क्लस्टर टेक नाम दिया है. ये कंपनी की पेटेंटेड टेक्नोलॉजी है, जो AC से निकलने वाली हवा को साफ रखेगी. इस टेक्नोलॉजी के तहत AC से पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के आयन रिलीज होते हैं.
इसके अलावा कंपनी भारतीय बाजार में कई दूसरे नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है. ब्रांड ने हाल में हुए Consumer Electronics World Expo 2025 में अपने प्रोडक्ट्स को शोकेस किया है. Sharp ने भारतीय बाजार के लिए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर और कई दूसरे अप्लायंसेस को दिखाया है.
यह भी पढ़ें: Sharp AC Review: सुपर फास्ट कूलिंग और कम शोर का कॉम्बो है ये एयर कंडीशनर
कंपनी सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को भारत में लेकर आ रही है. इसके अलावा कंपनी एयर प्यूरीफायर, किचन अप्लयांसेस और वॉटर प्यूरीफायर जैसे प्रोडक्ट्स भी भारतीय बाजार में बेच रही है. ब्रांड का कहना है कि वो कुछ इंपोर्टेड मॉडल्स को भी भारत में लॉन्च करने वाला है. हालांकि, ये प्रोडक्ट्स एक्सपेंसिव होंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











