
'भारत कोई दुस्साहस करता है तो...', PM मोदी के बयान के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी अपने बयानों में पाकिस्तान पर हमला बोला था जिसे लेकर अब पाकिस्तान तिलमिला गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान को 'चूड़ियां पहनाने' वाला एक बयान दिया था जिस पर अब पाकिस्तान बौखला गया है. मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के नेता अपने चुनावी फायदे के लिए पाकिस्तान को अपनी घरेलू राजनीति में घसीटना बंद करें. इसी के साथ ही पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी भी दे डाली है कि भारत कोई कदम उठाता है तो वो उसका जवाब देने से नहीं हिचकिचाएगा.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों की पाकिस्तान पर टिप्पणी के संबंध में कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारतीय नेताओं की आक्रामक बयानबाजी पर ध्यान देने का आह्वान करते हैं, यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है.
प्रवक्ता ने कहा कि भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान भारतीय नेताओं के पाकिस्तान विरोधी बयानबाजी में बढ़ोतरी हुई है जिसे पाकिस्तान खारिज करता है.
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने आगे कहा, 'अफसोस की बात है कि ये बयान पाकिस्तान के प्रति नफरत और गहरे जुनून को दिखाते हैं. इनसे स्पष्ट होता है कि जानबूझकर दिए गए इन बयानों से नेता चुनावी लाभ के लिए अति-राष्ट्रवाद का फायदा उठाना चाहते हैं. ये बयान बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आलोचना से ध्यान भटकाने की एक हताश कोशिश का भी संकेत देते हैं.'
जहरा बलोच ने अपने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान की रणनीतिक क्षमता का मकसद अपनी संप्रभुता और अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना है.
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए आगे कहा, 'पाकिस्तान ने पहले भी अपनी रक्षा करने के अपने संकल्प को दिखाया है और अगर भारतीय पक्ष कोई दुस्साहस करना चाहता है तो हम आगे भी ऐसा करने से नहीं हिचकिचाएंगे.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











