
भारत के सोलो ट्रैवलर्स के बीच सबसे लोकप्रिय है ये इस्लामिक देश, रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
AajTak
भारत के लोगों की ट्रैवल इंटरेस्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सोलो ट्रैवलर्स के बीच यूएई सबसे लोकप्रिय देश है. लोग मिस्र, सिंगापुर आदि देशों में जाना भी खूब पसंद कर रहे हैं.
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारत के सोलो ट्रैवलर्स यानी अकेले ट्रिप पर जाने वाले लोग सबसे अधिक इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाना पसंद कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सोलों ट्रैवलर्स के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय देश यूएई, मिस्र, सिंगापुर और वियतनाम हैं.
ऑनलाइन वीजा अप्लीकेशन प्लेटफॉर्म Atlys ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत के लगभग 65% सोलो ट्रैवलर्स ने यूएई के वीजा के लिए अप्लाई किया है, 60% सोलो ट्रैवलर्स मिस्र, 40% सिंगापुर और 45% वियतनाम जाना पसंद करते हैं.
यह रिपोर्ट Atlys प्लेटफॉर्म पर इस साल गर्मियों में वीजा अप्लाई करने वाले लोगों के वीजा आवेदन पर आधारित है. Atlys एक मोबाइल वीजा एप्लिकेशन ऐप है जिसके तहत आप 133 से अधिक देशों के लिए ई-वीजा ले सकते हैं.
रिपोर्ट में ग्रुप टूर की भी चर्चा है. इसमें कहा गया है कि जब बात ग्रुप टूर की आती है तब लगभग 20% वीजा आवेदन यूएई के लिए, 30% मिस्र के लिए, 25% सिंगापुर के लिए और 20% वियतनाम के लिए थे.
वीजा आवेदन में पुरुषों का दबदबा
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वीजा आवेदन के क्षेत्र में पुरुषों का दबदबा है. 77% पुरुषों ने यूएई के लिए और 71% ने सिंगापुर के लिए आवेदन किया है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










