
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कनाडा में ही घिरे ट्रूडो, खुद की पार्टी के सांसद ने मांग लिया इस्तीफा
AajTak
लिबरल सांसद सीन केसी ने खुलकर ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की है. सीबीसी न्यूज नेटवर्क के शो पावर एंड पॉलिटिक्स पर बात करते हुए, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड के चार्लोटटाउन से सांसद सीन केसी ने कहा है कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र से स्पष्ट और मजबूत संदेश मिल रहा है कि अब ट्रूडो के जाने का समय आ गया है.
भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव जारी है. इस बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से उनकी ही लिबरल पार्टी के सांसद ने इस्तीफा मांग लिया है. अब कनाडा में भी ट्रूडो के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं.
लिबरल सांसद सीन केसी ने खुलकर ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की है. सीबीसी न्यूज नेटवर्क के शो पावर एंड पॉलिटिक्स पर बात करते हुए, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड के चार्लोटटाउन से सांसद सीन केसी ने कहा है कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र से स्पष्ट और मजबूत संदेश मिल रहा है कि अब ट्रूडो के जाने का समय आ गया है, और मैं इससे सहमत हूं.'
भारत-कनाडा संबंधों पर असर
जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग तब उठ रही है जब कनाडा भारत के साथ कूटनीतिक संघर्ष का सामना कर रहा है. खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार पर लगाए गए आरोपों ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है. भारत ने इन आरोपों को सख्ती से नकारा है और इसके जवाब में भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है वहीं अपने राजनयिकों को भी बुला लिया है, जिससे तनाव और गहरा गया है.
ट्रूडो के नेतृत्व पर उठ रहे सवाल
भारत कनाडा के विवाद के बीच ट्रूडो का नेतृत्व घरेलू मोर्चे पर भी संकट में है. मॉन्ट्रियल क्षेत्र के सांसद एंथनी हाउसफादर ने भी ट्रूडो के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. एंथनी हाउसफादर ने ट्रूडो को पार्टी का नेतृत्व जारी रखना चाहिए या नहीं इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर चर्चा करने के लिए कहा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









