
भारत के लिए पन्नू Most Wanted, अमेरिका के लिए विकास यादव... आतंकवाद पर US का दोहरा रवैया?
AajTak
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी FBI ने भारत की खुफिया एजेंसी RAW के एक पूर्व अधिकारी को MOST WANTED घोषित करते हुए उन्हें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश में मुख्य साज़िशकर्ता बताया है. साथ ही एक पोस्टर जारी किया है, इस पर सबसे ऊपर लिखा है, WANTED BY THE FBI, यानी FBI को इस व्यक्ति की तलाश है.
अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की असफल साजिश रचने के आरोप में RAW के एक पूर्व अधिकारी को मोस्ट वांटेड घोषित किया है. ये वही पन्नू है, जो भारत के लिए मोस्ट वांटेड है. दरअसल, अमेरिका का असली चरित्र ऐसा है, जिसके तहत वो दूसरे देशों के आतंकवादियों को अपना नागरिक बताकर उन्हें सुरक्षा देता है और अपने आतंकियों की दूसरे देशों में घुसकर हत्या कर देता है और ये कहता है कि उसने पाकिस्तान, ईराक, सीरिया, यमन, ईरान और लेबनान में घुसकर मानवता के दुश्मनों को खत्म कर दिया है, लेकिन दूसरे देशों से अमेरिका ये कहता है कि वो उसके नागरिक को आतंकवादी नहीं मान सकते और भारत के साथ भी अमेरिका आज यही कर रहा है.
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी FBI ने भारत की खुफिया एजेंसी RAW के एक पूर्व अधिकारी को MOST WANTED घोषित करते हुए उन्हें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के मामले में मुख्य साज़िशकर्ता बताया है और एक पोस्टर जारी किया है, इस पर सबसे ऊपर लिखा है, WANTED BY THE FBI, यानी FBI को इस व्यक्ति की तलाश है.
FBI ने RAW के इस पूर्व अधिकारी का नाम विकास यादव और इसका CODE-NAME अमानत बताया है, इसमें विकास यादव की कुल 3 तस्वीरें लगाई गई हैं, जिनमें एक तस्वीर में वो सेना की वर्दी में नज़र आ रहे हैं, और इस पोस्टर के मुताबिक विकास यादव हरियाणा के रेवाड़ी ज़िले के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 39 वर्ष है. इसमें ये भी लिखा है कि विकास यादव ही वो शख्स हैं, जिन्होंने ''अमेरिका'' की जमीन पर उसके एक भारतीय मूल के वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या कराने की साजिश रची थी.
अमेरिका ने पन्नू को वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता बताया
अमेरिका ने इसमें खालिस्तानी समर्थक पन्नू का नाम नहीं लिखा है और उसे एक वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता बताकर ये बताने की कोशिश की है कि वो उसका एक सीधा-साधा नागरिक है, जबकि ये वही गुरपतवंत सिंह पन्नू है, जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है. ऐसे में FBI से सवाल है कि अगर वो RAW के एक पूर्व अधिकारी का नाम लिखकर और उनकी तस्वीरें लगाकर उन्हें MOST WANTED घोषित कर सकता है, तो वो इसमें खालिस्तानी समर्थक पन्नू का नाम क्यों नहीं लिख सकता?विकास यादव पर लगाए गए 2 बड़े आरोप
पोस्टर में विकास यादव पर दो बड़े आरोप लगाए गए हैं, जिनमें पहला ''आरोप'' ये है कि उन्होंने पन्नू की हत्या की साजिश रची और इसके लिए पन्नू से जुड़ी सभी जानकारियां उस व्यक्ति को भेजीं, जिसने उसकी हत्या के लिए एक शूटर को हायर किया था और दूसरा आरोप ये है कि इस साजिश के लिए उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग का भी अपराध किया और शूटर को कैश में 15 हज़ार डॉलर पहुंचाने के लिए गैर कानूनी तरीके अपनाए. इसी पोस्टर में ये भी लिखा है कि न्यूयॉर्क की एक कोर्ट ने विकास यादव के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है और उसी के आधार पर अब विकास यादव FBI के लिए MOST WANTED है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





