
भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्श डाला को कनाडा की अदालत ने दी जमानत
AajTak
कनाडा पुलिस ने देश में हुई गोलीबारी के सिलसिले में अर्श को गिरफ्तार कर लिया था. अर्श डाला 2023 में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का नेतृत्व कर रहा है.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला को आखिरकार कनाडा की अदालत ने जमानत दे दी. उसे वहां की अदालत ने 30 हजार डॉलर की जमानत राशि के बदले रिहा करने का आदेश दिया है.
अर्श डाला को जमानत दिए जाने के बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी 2025 का दिन तय किया है. आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला भारत में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के लिए वांछित था, बहुत लंबे समय से खुफिया एजेंसियों की नजर में भी है.
कनाडा पुलिस ने देश में हुई गोलीबारी के सिलसिले में अर्श को गिरफ्तार कर लिया था. अर्श डाला 2023 में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का नेतृत्व कर रहा है.
हरदीप निज्जर के करीबी सहयोगी अर्श डाला ने अपने स्लीपर सेल नेटवर्क के जरिए पंजाब में कई लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया. एनआईए के मुताबिक, दोनों प्रमुख हस्तियों की हत्याओं में शामिल था. साल 2022 में डाला और निज्जर डेरा सच्चा सौदा के सदस्य मनोहर लाल की हत्या से जुड़े थे.
साल 2024 में डाला ने पंजाब में एक कांग्रेस नेता की हत्या के लिए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली थी. निज्जर की मौत के बाद, दल्ला ने KTF को अपने कब्जे में ले लिया.
इस संगठन की स्थापना जगतार सिंह तारा ने 2011 में की थी. तारा पहले बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकवादी संगठन से जुड़ा था और 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल था.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.






