
भारत के कोरोना संकट का भी चीन उठा रहा फायदा, राजदूत ने जताया विरोध
AajTak
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, किट, दवाई आदि की भारतीय व्यापारी चीन से खरीद रहे हैं. लेकिन भारतीय व्यापारियों की शिकायत है कि अचानक मांग बढ़ने के बाद से चीन के कारोबारियों ने इन चीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है.
कोरोना की दूसरी लहर में अचानक संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से भारत स्वास्थ्य व्यवस्था के मोर्चे पर जूझ रहा है. इस जानलेवा बीमारी से निपटने को लेकर भारत में पर्याप्त स्वास्थ्य ढांचा की कमी सामने आई है. भारत में अस्पताल मानव संसाधन के साथ-साथ बेड, मेडिकल उपकरण, दवाई आदि की कमी का सामना कर रहे हैं. मगर भारत की इस मुश्किल घड़ी में चीन 'आपदा में अवसर' तलाश रहा है. (फोटो-Getty Images) असल में, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, किट, दवाई आदि की भारतीय व्यापारी चीन से खरीद रहे हैं. लेकिन भारतीय व्यापारियों की शिकायत है कि अचानक मांग बढ़ने के बाद से चीन के कारोबारियों ने इन चीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











