
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के खिलाफ भेजेगा नोटिस
AajTak
पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ओर से संधि को निलंबित किए जाने के बाद आपातकालीन कानूनी और संवैधानिक चर्चा की गई और आवश्यक तैयारी के बाद यह फैसला लिया गया कि भारत को इस फैसले के खिलाफ औपचारिक रूप से राजनयिक नोटिस भेजा जाएगा.
भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है. अब वह इस फैसले के खिलाफ एक औपचारिक राजनयिक नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को दी गई.
पाकिस्तानी मीडिया 'एक्सप्रेस न्यूज' के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निर्णय पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, कानून मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के बीच शुरुआती विचार-विमर्श के बाद लिया गया है.
भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान में खलबली
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ओर से संधि को निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान में आपातकालीन कानूनी और संवैधानिक चर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों के बाद यह फैसला लिया गया कि भारत को इस फैसले के खिलाफ औपचारिक रूप से राजनयिक नोटिस भेजा जाएगा.
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बड़ी गिरावट आई है. हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं जिसमें 1960 में साइन की गई सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला भी शामिल है. यह संधि दोनों देशों के बीच जल साझा करने की व्यवस्था को नियंत्रित करती है.
राजनयिक चैनलों के माध्यम से भेजा जाएगा नोटिस

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








