
भारत के अस्पताल का अनुभव शेयर कर वायरल हुई अमेरिकी महिला, US से की तुलना
AajTak
भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने अपने अस्पताल अनुभव का वीडियो बनाया उन्होंने भारत के हेल्थ सेक्टर को अमेरिका से कहीं ज्यादा आसान और सस्ता बताया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने अमेरिका और भारत के हेल्थ सेक्टर की तुलना की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने भारत के एक अस्पताल का अनुभव साझा किया. उनकी रील सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. क्रिस्टन फिशर, जो बीते चार सालों से भारत में रह रही हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील डालकर बताया कि कैसे उन्हें सिर्फ 50 रुपये में इलाज मिल गया.
अंगूठे में जख्म, 50 रुपये देकर लौटी घर
क्रिस्टन ने वीडियो में बताया कि उनका अंगूठा कट गया था और काफी खून बह रहा था. वह साइकिल चलाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचीं. वहां 45 मिनट रुकने के बाद टांके लगाने की जरूरत नहीं पड़ी और सिर्फ 50 रुपये देकर वह घर लौट आईं.उनका कहना है कि यह अनुभव उन्हें दो वजहों से बेहद खास लगा.पहला, पूरे प्रोसेस की आसानी और दूसरा, अमेरिका की तुलना में भारत में इलाज की कम लागत.
'भारत में सुरक्षित महसूस करती हूं'
फिशर ने आगे बताया कि उनके घर से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर अस्पताल है. भारत में डॉक्टर, क्लिनिक और अस्पताल तक पहुंच आसान है. उन्हें यहां सुरक्षित महसूस होता है क्योंकि इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सकती है.
उन्होंने यह भी कहा कि पूरे इलाज का खर्च 50 रुपये (करीब 60 सेंट) आया, जबकि अमेरिका में इतनी छोटी सी चोट पर भी भारी-भरकम बिल बन जाता है. वहां तो सिर्फ इंश्योरेंस प्रीमियम ही 1-2 हजार डॉलर प्रति माह होता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









