
भारत की धाक के आगे UNSC में नहीं चला पाकिस्तान का ड्रामा, क्लोज डोर मीटिंग में ना रिजॉल्यूशन आया ना बयान
AajTak
पाकिस्तान के दूत असीम इफ्तिखार ने कहा कि यूएनएससी की मीटिंग से जो हासिल करने का मकसद था वो पूरा हुआ है. उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के मसले को भी सुलझाने पर चर्चा की है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने एक क्लोज-डोर मीटिंग की. पाकिस्तान के अनुरोध के बाद की गई इस मीटिंग में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.
यूएनएससी में बंद कमरे में हुई इस बैठक के बाद पाकिस्तान की फजीहत हुई. संयुक्त राष्ट्र ने इस बैठक के बाद ना तो किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी किया और ना किसी तरह का रिजॉल्यूशन पारित किया गया.
मीटिंग के दौरान संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि दूत असीम इफ्तिखार ने कहा कि यूएनएससी की मीटिंग से जो हासिल करने का मकसद था वो पूरा हुआ है. उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के मसले को भी सुलझाने पर चर्चा की है.
यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उस चेतावनी के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच की स्थिति हाल के साल में सबसे खराब स्तर तक पहुंच गई है.
बता दें कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र का गैर स्थाई सदस्य है और उसने मौजूदा स्थिति को लेकर यूएनएससी से इस मामले पर चर्चा का आग्रह किया था. 15 सदस्यीय यूएनएससी का मई महीने का अध्यक्ष ग्रीस है, जिन्होंने पांच मई को पाकिस्तान के साथ हुई इस बैठक की अध्यक्षता की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











