
'भारत की जांच के नतीजे...', खालिस्तानी आतंकी पन्नू मामले में अमेरिका ने दिखाई नई पैंतरेबाजी
AajTak
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश में भारतीय नागरिक की संलिप्तता के आरोप को लेकर अमेरिका और भारत के बीच लगातार वार्ता हो रही है. भारत ने अमेरिका से कहा है कि वो इसकी जांच कर रहा है. अब इस पर अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है.
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू मामले में अमेरिका ने नई पैंतरेबाजी दिखाई है और अब यह संदेश देने में जुट गया है कि वो भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, भारत सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो इस मामले में जांच कर रहा है और जल्द सच्चाई सामने लाएगा. बुधवार को अमेरिका ने ताजा बयान में कहा कि वो पन्नू मामले में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है.
पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में पन्नू को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. अमेरिका का आरोप था कि निखिल ने इस काम के लिए भारत के एक सरकारी कर्मचारी को भी शामिल किया था. पिछले साल ही जून में निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था. 14 जून को उन्हें अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया है.
बता दें कि भारत सरकार ने आतंकी पन्नू को वॉन्टेंड अपराधी घोषित किया है. उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है. उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया है.
अब तक भारत ने जो किया है, उससे संतुष्ट हूं...
इससे पहले मई में भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक बयान में कहा था, अमेरिका पन्नू की कथित हत्या की साजिश के संबंध में भारत के कदमों से अब तक संतुष्ट है. शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस द्वारा वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में एरिक गार्सेटी ने यह भी कहा था कि मैं यही कहूंगा कि प्रशासन इस मामले में हमारी ओर से मांगी गई जवाबदेही से संतुष्ट है. भारत ने एक जांच आयोग गठित किया है.
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कूटनीतिक जवाब आया है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह संदेश देने की कोशिश की कि अमेरिका पन्नू मामले में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश में जुटा है. मिलर ने कहा, भारत ने पन्नू की हत्या की कथित साजिश को लेकर एक जांच की घोषणा की है. अमेरिका को जांच के नतीजों का इंतजार है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








