
भारत की गलतियों की वजह से इतना भयावह हुआ कोरोना: डॉ. फॉउची
AajTak
कोरोना से बिगड़ते हालात पर भारत की स्थिति दुनिया से छिपी नहीं है. दूसरी लहर में लोगों को अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन, दवाईयों से लेकर हर जरूरी चीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है. भारत के मौजूदा हालात की हर तरफ आलोचना हो रही है. इस बीच अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने बताया है कि स्थिति को संभालने में आखिर भारत से कहां गलती हो गई.
कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात पर भारत की स्थिति दुनिया से छिपी नहीं है. कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों से लेकर हर जरूरी चीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है. भारत के मौजूदा हालात की हर तरफ आलोचना हो रही है. इस बीच अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने बताया है कि महामारी की स्थिति को संभालने में आखिर भारत से कहां गलती हो गई. अमेरिकी सांसदों को संबोधित करते हुए अमेरिकी विशेषज्ञ फाउची ने कहा कि भारत ने COVID-19 को लेकर गलत धारणा बनाई और ये समझ लिया कि अब ये महामारी जा चुकी है. इसी धारणा के चलते वहां समय से पहले सब कुछ खोल दिया गया. इसका नतीजा ये हुआ कि भारत गंभीर संकट में फंस गया. फाउची ने सीनेट की स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम एवं पेंशन समिति से कहा, 'भारत के मौजूदा संकट की वजह ये है कि वहां वास्तव में मामले बढ़ रहे थे लेकिन धारणा ये बन गई कि ये वायरस अब वहां से जा चुका है. इसकी वजह से वहां समय से पहले सब कुछ खोल दिया गया. अब वहां कैसी खौफनाक स्थिति है, इसके बारे में हम सब अच्छे से जानते हैं.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












