
भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान के 6 एयरफील्ड्स में तबाही... वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट ने खोली पोल
AajTak
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि नूर खान एयरबेस पाकिस्तान के सबसे अहम सैन्य ठिकानों में से एक है, क्योंकि यह सेना का सेंट्रल ट्रांसपोर्ट सेंटर है. यह बेस रणनीतिक प्लानिंग डिवीजन के भी करीब है, जो देश के 170 परमाणु हथियारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार यूनिट है.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में न सिर्फ आतंकी अड्डों को तबाह किया बल्कि पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. अब अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए अपने एक विश्लेषण में बताया कि भारत के हमलों में पाकिस्तान के कम से कम 6 एयरबेस के रनवे और इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है. एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया कि दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंदियों के बीच दशकों से चल रहे संघर्ष में यह अपनी तरह का सबसे बड़ा हमला है.
हमले में पाकिस्तानी एयरबेस तबाह
दो दर्जन से ज़्यादा सैटेलाइट तस्वीरों और उसके बाद के कई वीडियो का रिव्यू करने पर पाया गया कि हमलों में तीन हैंगर, दो रनवे और वायुसेना की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली दो मोबाइल इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. भारत ने कुछ जगहों पर तो पाकिस्तान में 100 मील अंदर तक घुसकर हमला किया है.
सैन्य कार्रवाई पर नज़र रखने के लिए सैटेलाइट इमेजरी का इस्तेमाल करने वाले रिसर्च प्रोजेक्ट, कांस्टेंटेड ग्राउंड के एनलिस्ट विलियम गुडहिंड के मुताबिक, 'हाई लेवल टारगेट्स पर सटीक हमले किए गए, जिसका मकसद पाकिस्तान की आक्रामक और रक्षात्मक हवाई क्षमताओं को गंभीर रूप से कमज़ोर करना था.'
जंग के करीब थे परमाणु देश
दस मई के इस घटनाक्रम ने अमेरिका को परेशान कर दिया, जहां अधिकारियों को डर था कि दोनों परमाणु देश पूरी तरह से जंग के करीब पहुंच गए हैं. पोस्ट ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान सीजफायर को राजी हुए हैं.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






