
भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान क्या कह रहा और क्या कर रहा?
AajTak
भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इस हमले के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है. भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अब 'पूरी ताकत से' जवाब देगा. वहीं, इस हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे.
भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन है. एयर स्ट्राइक बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में की गई है. भारत ने इस हमले के दौरान बेहद संयम दिखाया है और सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है. एयर स्ट्राइक के दौरान भारत पाकिस्तान की सीमा में नहीं घुसा है, बल्कि अपनी सीमा से ही आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है. लेकिन पाकिस्तान इस हमले के बाद तिलमिला गया है. आइए जानते हैं भारत के पराक्रमी प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्या कह रहा है और वहां क्या हो रहा है...
सबसे पहले जानिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की धरती पर 5 जगहों पर पर "कायराना हमले" किए गए हैं. पीएम शहबाज शरीफ ने लिखा कि 'पाकिस्तान को इस युद्ध थोपने वाले कृत्य का शक्तिशाली जवाब देने का पूरा अधिकार है और वह जवाब दिया जा रहा है.' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना और जनता पूरी तरह एकजुट हैं और देश का मनोबल ऊंचा है. शरीफ ने कहा कि पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ है.
क्या बोले पाकिस्तान के रक्षामंत्री?
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान भी आया है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अब 'पूरी ताकत से' जवाब देगा. आसिफ ने जियो न्यूज से कहा कि 'हम पूरी ताकत से जवाब देंगे. हम इस कर्ज को उसी तरह चुकाएंगे, जिस तरह से इस कर्ज को चुकाया जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की प्रतिक्रिया तेज और कूटनीतिक दोनों तरह से होगी और भारतीय हमले का जवाब देने में उसे ज्यादा समय नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए सभी जगहें खुली हैं, ताकि वे पुष्टि कर सकें कि उन्होंने आतंकवादियों के शिविरों को निशाना बनाया या नागरिकों को.'
सेना के प्रवक्ता का बयान पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत द्वारा दागी गई मिसाइलों ने पीओके के कोटली, मुजफ्फराबाद और पंजाब प्रांत के बहावलपुर को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि मिसाइल हमलों में 3 पाकिस्तानी मारे गए और 12 घायल हो गए. भारतीय हमलों ने PoK के कोटली, मुजफ्फराबाद, बाग और पंजाब के बहावलपुर, मुरीदके इलाकों में 5 जगहों को निशाना बनाया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









