
भारत का मुरीद हुआ मालदीव, बजट में लाखों डॉलर की मदद मिलने के बाद कहा- थैंक्स
AajTak
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने 8-10 मई के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी. इस दौरान उन्होंने ट्रेजरी बिल के लिए भारत से मदद मांगी थी. भारत ने 13 मई को इस मांग को मंजूरी दी. इसपर मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान भी जारी किया है और भारत को 50 मिलियन डॉलर की मदद के लिए थैंक्स कहा है.
भारत ने मालदीव को 50 मिलियन डॉलर की बड़ी मदद दी है. इसके लिए आईलैंड देश के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने थैंक्स कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में महत्वपूर्ण बजटीय सहायता के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत सरकार का धन्यवाद दिया.
मालदीव के विदेश मंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "मैं मालदीव को 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के साथ महत्वपूर्ण बजटीय सहायता के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं. यह सद्भावना का सच्चा संकेत है जो मालदीव और भारत के बीच दीर्घकालिक मित्रता का प्रतीक है."
यह भी पढ़ें: 'भारत से आए मिलिटरी प्लेन हैं, लेकिन पायलटों को उड़ाना नहीं आता...', इंडियन सैनिकों के लौटते ही निकली मालदीव की हेकड़ी
भारतीय स्टेट बैंक देगा मालदीव को फंड
मालदीव के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया है, "भारत सरकार ने आज मालदीव को 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता दी है. यह मदद एक अतिरिक्त वर्ष के लिए 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के रूप में दी गई है, जो 13 मई से प्रभावी रहेगा." यह फंड माले स्थित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिया जाना है.
मालदीव ने भारत से मांगी थी मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











