
भारत-कनाडा रिश्तों में नई शुरुआत! NSA अजित डोभाल ने ओटावा में समकक्ष से की मुलाकात
AajTak
भारत और कनाडा के बीच करीब दो साल के कूटनीतिक तनाव के बाद रिश्तों को पटरी पर लाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. ओटावा दौरे पर एनएसए अजित डोभाल ने वरिष्ठ कनाडाई अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, सूचना साझा करने, संपर्क अधिकारी नियुक्त करने और साइबर सुरक्षा, ड्रग तस्करी, संगठित अपराध, धोखाधड़ी व आव्रजन जैसे मुद्दों पर साझा कार्ययोजना पर सहमति बनाई.
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 6 और 7 फरवरी को कनाडा की राजधानी ओटावा में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. करीब दो साल से चले आ रहे कूटनीतिक तनाव के बाद दोनों देशों ने सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, सूचना साझा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने और संस्थागत रिश्तों को फिर से सक्रिय करने पर सहमति जताई है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 7 फरवरी को अजित डोभाल ने कनाडा के प्रधानमंत्री की उप सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा व खुफिया सलाहकार नताली द्रूएन से मुलाकात की. यह बैठक नियमित द्विपक्षीय सुरक्षा संवाद के तहत हुई. इससे एक दिन पहले डोभाल ने कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी अनंदसंगरी से भी बातचीत की.
कई मुद्दों पर बनी सहमति
दोनों पक्षों ने अपने-अपने देशों और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े प्रयासों में हुई प्रगति को स्वीकार किया. साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए एक साझा कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी, ताकि आपसी प्राथमिकताओं पर व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके.
एक अहम फैसले के तहत भारत और कनाडा ने यह तय किया कि दोनों देश सुरक्षा और कानून प्रवर्तन से जुड़े संपर्क अधिकारी नियुक्त करेंगे. इससे आपसी संवाद को तेज करने और साझा हितों से जुड़े मामलों में समय पर जानकारी साझा करने में मदद मिलेगी. इन मुद्दों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खास तौर पर फेंटेनाइल से जुड़े रसायन, और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क शामिल हैं.
साइबर सुरक्षा नीति पर भी हुई बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











