
भारत और पाकिस्तान में हुआ युद्ध तो किसके साथ खड़े होंगे अमेरिका-चीन? जानें क्या कह रहे ग्लोबल एक्सपर्ट
AajTak
साउथ एशिया मामलों के एक्सपर्ट और फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन के राइटर माइकल कुगलमन का कहना है कि भारत अब पाकिस्तान की तुलना में अमेरिका का कहीं अधिक करीबी साझेदार है. भारत यदि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है, तो अमेरिका उसके आतंकवाद-रोधी कदमों के प्रति सहानुभूति रख सकता है और उसके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास नहीं करेगा.
अमेरिका का कहना है कि वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने तनावपूर्ण माहौल को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों के संपर्क में है और उनसे एक जिम्मेदार समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह किया है. अमेरिकी सरकार ने हमले के बाद भारत के प्रति समर्थन तो व्यक्त किया है, लेकिन अब तक पाकिस्तान की आलोचना नहीं की है. भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया, जिसमें 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पाकिस्तान ने भारत के आरोपों को खारिज किया है और इस आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'यह एक उभरती हुई स्थिति है और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. हम कई स्तरों पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के संपर्क में हैं. अमेरिका दोनों पक्षों से एक जिम्मेदार समाधान की दिशा में मिलकर काम करने अनुरोध करता है.' अमेरिका ने यह भी कहा कि वाशिंगटन भारत के साथ खड़ा है और पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. भारत एशिया में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है. वाशिंगटन का लक्ष्य चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करना है और इसके लिए वह इस क्षेत्र में भारत से अच्छे रिश्ते साझा करता है.
भारत की कार्रवाई का समर्थन करेगा अमेरिका: माइकल कुगलमैन
दूसरी ओर पाकिस्तान भी लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी बना हुआ है, भले ही पड़ोसी अफगानिस्तान से 2021 में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद वाशिंगटन के लिए इसका महत्व कम हो गया है. साउथ एशिया मामलों के एक्सपर्ट और फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन के राइटर माइकल कुगलमन का कहना है कि भारत अब पाकिस्तान की तुलना में अमेरिका का कहीं अधिक करीबी साझेदार है. कुगलमन ने रॉयटर्स को बताया, 'इससे इस्लामाबाद को चिंता हो सकती है कि यदि भारत सैन्य जवाबी कार्रवाई करता है, तो अमेरिका उसके आतंकवाद-रोधी कदमों के प्रति सहानुभूति रख सकता है और उसके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास नहीं करेगा.'
कुगलमैन ने कहा कि अमेरिका पहले से ही यूक्रेन-रूस युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध में काफी इन्वॉल्व है और इन दोनों युद्धों को समाप्त कराने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में जुटा है. कहा जा सकता है कि ट्रंप प्रशासन वैश्विक पटल पर बहुत कुछ निपटा रहा है और कम से कम भारत के साथ तनाव के शुरुआती दिनों में वह पाकिस्तान को उसके हाल पर छोड़ सकता है. अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत और हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के सीनियर फेलो हुसैन हक्कानी ने भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस समय अमेरिका इस मुद्दे में हस्तक्षेप करने के मूड में नहीं है.
US की इस मामले में हस्तक्षेप की नहीं है दिलचस्पी: हुसैन हक्कानी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










