
भारत आ रहे शिप पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, आया विदेश मंत्रालय का बयान
AajTak
होर्मुज स्ट्रेट में भारत के कांडला बंदरगाह की ओर आ रहे थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. 23 में से 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है. भारत ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि वेस्ट एशिया संघर्ष में कमर्शियल शिपिंग को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में भारत की ओर आ रहे एक कार्गो शिप पर हमला होने की घटना सामने आई है. यह जहाज गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था. इस हमले के बाद भारत ने कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है.
जानकारी के अनुसार थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर 11 मार्च को अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. इस हमले के कारण जहाज में आग लग गई. यह घटना ओमान के उत्तरी तट से करीब 11 नॉटिकल मील दूर हुई.
शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार इस जहाज की पहचान मयूरी नारी के रूप में हुई है. थाईलैंड सरकार ने बताया कि जहाज पर कुल 23 क्रू मेंबर मौजूद थे. हादसे के बाद 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी जहाज पर मौजूद हैं.
भारत ने कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने पर जताई चिंता
हमले के बाद ओमानी नेवी ने तुरंत इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रॉयल थाई नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन ने भी पुष्टि की है कि कार्गो शिप पर एक अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था. हालांकि इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की अब तक आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है और किसी भी देश या संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.
इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है. मंत्रालय ने कहा कि पहले भी इस तरह के हमलों में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान जा चुकी है और अब इन हमलों की तीव्रता बढ़ती दिखाई दे रही है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










