
भारतीय युवाओं में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले, क्या है इससे बचने का उपाय?
AajTak
कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिसका सही समय पर पता न चले तो इलाज मुश्किल हो जाता है. पहले यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में ही होती थी लेकिन अब देखा जा रहा है कि युवाओं में भी कैंसर हो रहा है. इससे बचने के लिए अभी से ही उपाय किए जाने चाहिए.
कैंसर को लेकर पहले माना जाता था कि यह बीमारी केवल अधिक उम्र के लोगों को ही प्रभावित करती है लेकिन अब युवाओं में भी कैंसर के मामले देखे जा रहे हैं. कई शोध में यह देखा गया है कि कैंसर युवा भारतीयों के बीच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. साल 2023 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध में कहा गया था कि भारत में ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर जैसे कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. इसमें यह भी पाया गया कि केवल 30 सालों में वैश्विक स्तर पर 50 से कम उम्र के लोगों में कैंसर के नए मामलों में 79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
युवाओं में बढ़ते कैंसर की क्या है वजह?
लाइफस्टाइल- कैंसर के बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह हमारी आधुनिक लाइफस्टाइल है. मोटापा भारत के युवाओं में बढ़ती महामारी है जो 15 तरह के कैंसर का कारण है. स्मोकिंग और खूब शराब पीना भी कैंसर की वजह बन रहा है.
आनुवांशिक कारण- अगर परिवार में किसी को कैंसर रहा हो तब भी युवावस्था में कैंसर का खतरा होता है. 5-10% युवाओं में होने वाले कैंसर का कारण आनुवांशिक है.
खानपान में पोषण की कमी- आजकल के अधिकांश युवा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं जिसमें पोषक तत्वों की कमी होती है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी से सेहत पर बुरा असर होता है.
युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामले चिंता की वजह

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












