
भारतीय नौसेना ने शामिल हुए रोमियो हेलिकॉप्टर, देखें क्या बोले नेवी चीफ?
AajTak
भारतीय नौसेना अपनी समुद्री और हवाई ताकत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. हाल ही में, गोवा के आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे पर नौसेना की दूसरी MH-60R 'रोमियो' मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन INAS 335 (जिसे ओस्प्रे भी कहा जाता है) को औपचारिक रूप से कमीशन्ड किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने की, जिनकी मौजूदगी ने इस समारोह की गरिमा को और बढ़ाया. यह कदम नौसेना की क्षमताओं को और भी मजबूत करेगा और देश की समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












