
भारतीयों के लिए भूटान ने किया ये बड़ा ऐलान, होगा ये बड़ा फायदा
AajTak
भूटान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब ड्यूटी फ्री सोना बेचेगा. वहां जाने वाले पर्यटक पर्यटन शुल्क का भुगतान कर और वहां के पर्यटन विभाग द्वारा प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात रुककर इसका लाभ उठा सकते हैं. भारतीयों को इससे बहुत लाभ होगा क्योंकि भूटान में सबसे अधिक पर्यटक भारत से ही जाते हैं.
भूटान ने अपने यहां पर्यटन को आकर्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है जिसका सबसे अधिक फायदा भारत के पर्यटकों को होने वाला है. भूटान जाने वाले पर्यटक अब ड्यूटी फ्री सोना खरीद सकते हैं. जो पर्यटक टिकाऊ विकास शुल्क का भुगतान करते हैं वो भूटान के शहरों फुटशोलिंग और थिम्पू से ड्यूटी फ्री सोना खरीद पाएंगे.
भूटान में पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की है, जिसे देखते हुए भूटानी सरकार के इस फैसले का सबसे अधिक फायदा भारतीयों को होने वाला है.
भूटान के सरकारी अखबार, Kuensel के मुताबिक, भूटान की सरकार ने यह फैसला 21 फरवरी को भूटानी नव वर्ष पर लिया.
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया, 'सभी एसडीएफ भुगतान करने वाले पर्यटक सोना खरीदने के पात्र हैं लेकिन इसके लिए उन्हें पर्यटन विभाग द्वारा प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात बिताना होगा. सोना 1 मार्च से थिम्फू और फुंटशोलिंग से खरीदा जा सकेगा.'
द वायर के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया कि सोना ड्यूटी-फ्री आउटलेट्स की तरफ से बेचा जाएगा जो आम तौर पर लक्जरी आइटम बेचते हैं और भूटानी वित्त मंत्रालय के अधीन आते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा ये आउटलेट्स ड्यूटी फ्री सोने पर किसी तरह का लाभ नहीं कमाएंगे.
26 फरवरी 2023 की कीमतों के अनुसार, भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 58, 390 रुपये है. हालांकि, भूटान में इतनी ही मात्रा में सोने की कीमत 40, 286 बीटीएन (भूटान की मुद्रा- भूटानी नगुलट्रम) है. एक रुपया और एक बीटीएन का मूल्य लगभग समान है जिस कारण भारतीयों को भूटान में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए लगभग 40,286 रुपये का भुगतान करना होगा.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







