
'भाजपा के राज में जनता को 5G पहले ही मिल रहा', अखिलेश यादव ने ऐसे कसा तंज
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने 5G का भारत में शुभारंभ कर दिया है. इसके साथ ही कई शहरों में सर्विस भी मिलने लगी है. पीएम ने इसे डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम बताया. इस बीच इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 1 अक्टूबर से भारत में 5G नेटवर्क का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इसे डिजिटल इंडिया और आत्मानिर्भर भारत की दृष्टि में एक बड़ा कदम बताया. वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कि कई लोगों ने मेरे आत्मानिर्भर भारत के सपने का मजाक उड़ाया. लोग सोचते थे कि तकनीक गरीबों के लिए नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास था कि तकनीक हर घर तक पहुंच सकती है. इस बीच इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है.
भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है : G = गरीबी G = घोटाला G = घपला G = घालमेल G = गोरखधंधा
दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5G को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है. G = गरीबी, G = घोटाला, G = घपला, G = घालमेल, G = गोरखधंधा.'
पीएम श्री @narendramodi ने आज लखनऊ समेत देश के कई महानगरों में 5G सेवाओं को लाँच किया है। इससे न केवल इंटरनेट की गति कई गुना बढ़ेगी बल्कि इससे नए आधुनिक उद्यमों और व्यवसायों की प्रगति में भी वृद्धि होगी। देश में 5G जैसी न्यू-एज तकनीकी को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्रीजी का आभार।
राजनाथ सिंह ने जताया आभार

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










