
भाई, मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है! सोनू सूद ने दिया यूजर को मजेदार जवाब
AajTak
कोरोना महामारी के बीच सोनू सूद ने हर जरूरतमंदों की मदद की और एक मसीहा साबित हुए. अब एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने सोनू से अजीब ही फरियाद कर डाली है. एक फैन ने सोनू सूद से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए iPhone की मांग रख दी है.
कोरोना महामारी के बीच सोनू सूद ने हर जरूरतमंदों की मदद की और एक मसीहा साबित हुए. उन्होंने अब तक कई लोगों की मदद की है. उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर, हॉस्पिटल में बेड, यहां तक की दवाइयां तक की व्यवस्था की है. बल्कि वे ट्विटर के जरिए भी फैंस की मदद करते नजर आते हैं. इस दौरान कुछ मामले ऐसे भी आ जाते हैं, जब सोनू सूद खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक यूजर ने सोनू से अजीब ही फरियाद कर डाली है. एक फैन ने सोनू सूद से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए iPhone की मांग रख दी है. उसका तो पता नहीं, अगर iphone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा😂 https://t.co/t99rnT8z22 यूजर ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है 'इंजीनियरिंग लड़का' के नाम से बने ट्विटर अकाउंट ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'भाई मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है, उसका कुछ हो सकता है??' अब यह ट्वीट पढ़कर सोनू सूद ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, "उसका तो पता नहीं, अगर iPhone दिया तो तेरा कुछ नहीं रहेगा. सोनू ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












