
भाई को शादीशुदा बहन के अफेयर का था शक, गला दबाकर कर दी हत्या, घर में मिली लाश
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में अफेयर के शक में भाई ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी ही बहन की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक गला दबाकर हत्या की गई है. आरोपी को शक था कि उसकी तलाकशुदा बहन किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा था. पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है.
देश की राजधानी दिल्ली में दो लोगों ने प्रेम प्रसंग के शक में एक महिला की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि ऑनर किलिंग के संदिग्ध मामले में, दो लोगों ने अपनी 35 साल की बहन की हत्या कर दी. उन्हें संदेह था कि बहन का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्ष वर्धन ने कहा कि पुलिस ने हत्या के मामले में अब्दुल्ला और अरीब का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की. उन्होंने कहा कि इस मामले में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं थे.
पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि तलाक के बाद उसका अफेयर चल रहा है. अधिकारी वर्धन ने कहा, 'उसे महिला की गतिविधियों पर संदेह था और उसकी वजह से वो अपमानित महसूस कर रहा था. इसके बाद उसने अपनी बहन को मारने की योजना बनाई.'
पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. डीसीपी ने कहा, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा. अधिकारी वर्धन ने कहा कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी. मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में महिला के घर से उसका शव बरामद किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











