
भरतपुर: शराब की होम डिलीवरी के नाम पर 80 हजार की ठगी, फिर भी नहीं मिली बोतल
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में स्थित मेवात इलाके में बदमाशों द्वारा ऑनलाइन साइट के जरिये अनेकों राज्यों के लोगों के साथ ठगी की वारदात करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां ये ठग ऑनलाइन यानी गूगल,ओएलएक्स और फेसबुक चैट के जरिए देश के अनेक राज्यों के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं.
राजस्थान के भरतपुर में स्थित मेवात इलाके में बदमाशों द्वारा ऑनलाइन साइट के जरिये अनेकों राज्यों के लोगों के साथ ठगी की वारदात करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां ये ठग ऑनलाइन यानी गूगल,ओएलएक्स और फेसबुक चैट के जरिए देश के अनेक राज्यों के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो) ऐसा ही मामला सामने आया है जब मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी लोकेश कुमार नामक व्यक्ति को शराब की होम डिलीवरी देने के नाम पर इन बदमाशों ने 80 हजार रुपये ठग लिए. दरअसल इन ठगों ने गूगल पर शराब की होम डिलीवरी का एक ऑनलाइन विज्ञापन डाला था और अपने नंबर डाले थे जिस पर भोपाल निवासी लोकेश कुमार ने दो शराब की बोतल लेने के लिए संपर्क किया. (प्रतीकात्मक फोटो)More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












