
भदोही में धारा-144 के बावजूद नूपुर शर्मा के समर्थन में प्रदर्शन, कानपुर में 'शटर डाउन' की अपील करने वाला क्षितिज अरेस्ट
AajTak
UP News: यूपी के भदोही जिले में धारा 144 लगी होने के बावजूद नूपुर शर्मा के समर्थन में जुलूस निकाला गया. वहीं, कानपुर और गाजियाबाद में विवादास्पद पोस्ट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बर्खास्त प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादास्पद बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. नूपुर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बाद अब उनके समर्थन में भी आवाज उठने लगी है. शनिवार को ही उत्तर प्रदेश में नूपुर के पक्ष में लोगों ने जूलूस निकालकर प्रदर्शन किया. वहीं, इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट किए. इसी मामले में यूपी पुलिस ने एक्शन लेते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
भदोही जिले के गोपीगंज थाना इलाके में नूपुर शर्मा के समर्थन में शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने इस मामले में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया है.
दरअसल, पूरे जिले में धारा 144 पहले से ही लागू है और किसी भी तरह के प्रदर्शन या रैली पर रोक है. इसके बावजूद हिंदू संगठनों के नेताओं ने जुलूस निकाला और कहा कि भाजपा ने संकट के समय अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता का साथ नहीं दिया, लेकिन पूरा हिंदू समाज नूपुर शर्मा के साथ है.
25 लोगों की हुई पहचान
इसको लेकर भदोही के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर गोपीगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और अब तक 25 लोगों की पहचान कर ली गई है. कुमार ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है और किसी भी तरह के जुलूस और प्रदर्शन पर रोक है और इस जुलूस की भी कोई अनुमति नहीं दी गई थी. नूपुर शर्मा का समर्थक गिरफ्तार
उधर, गाजियाबाद में भी नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर फेसबुक पर कथित रूप से समर्थन करने वाले एक हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव अकबर चौधरी की ओर से ट्विटर के जरिए इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी. हिंदू रक्षा दल के संयोजक ईशु शिखरवार ने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए कथित तौर पर दूसरे धर्म के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












