
भगोड़े नीरव मोदी को फिर झटका, लंदन की हाईकोर्ट ने 10वीं बार जमानत अर्जी की खारिज
AajTak
नीरव दीपक मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है. वह 6498.20 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में CBI को भारत में वांछित है. उसे फरार आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है. भारत सरकार की ओर से यह आशंका जताई गई थी कि यदि नीरव मोदी को बेल दी जाती है तो वह फिर से फरार हो सकता है. इस तर्क को अदालत ने गंभीरता से लिया और बेल याचिका को नामंजूर कर दिया.
भारत के वांछित भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी की जमानत अर्जी को लंदन की हाईकोर्ट ऑफ जस्टिस की किंग्स बेंच डिवीजन ने एक बार फिर खारिज कर दिया है. यह उसकी 10वीं बार दायर की गई बेल एप्लिकेशन थी, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया. भारत सरकार की ओर से यह आशंका जताई गई थी कि यदि नीरव मोदी को बेल दी जाती है तो वह फिर से फरार हो सकता है. इस तर्क को अदालत ने गंभीरता से लिया और बेल याचिका को नामंजूर कर दिया.
इस केस में क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के वकील ने जोरदार ढंग से बेल का विरोध किया, जिसे भारत की ओर से पहुंचे CBI की टीम का मजबूत समर्थन प्राप्त था. टीम में जांच अधिकारी और विधि अधिकारी शामिल थे, जो इस विशेष कार्य के लिए लंदन गए थे. CBI ने ठोस दलीलें रखते हुए यह साबित किया कि नीरव मोदी को बेल देना न्यायिक प्रक्रिया के लिए नुकसानदेह हो सकता है. परिणामस्वरूप अदालत ने उनकी बेल याचिका को खारिज कर दिया.
बता दें कि नीरव दीपक मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है. वह 6498.20 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में CBI को भारत में वांछित है. उसे फरार आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है.
गौरतलब है कि यूके की हाई कोर्ट पहले ही भारत सरकार के पक्ष में उनके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है. अब यह मामला अंतिम औपचारिक प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है. यह मामला भारत की कानून व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.
बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ था नीरव
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. 12 अप्रैल को ही उसे बेल्जियम के अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे भारत लाने की कोशिश की जाएगी. भारतीय जांच एजेंसियों ED और CBI ने पर्त्यापण की कोशिश शुरू कर दी है. जल्द ही वह भारत आ सकता है.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






