
भगवा पगड़ी, भगवा सदरी... 79वें स्वतंत्रता दिवस पर इस लुक में नजर आए पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का लाल किले से 12वां संबोधन होगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की पगड़ी खासतौर से चर्चा में रहती है. इससे पहले भी कई मौकों पर वह भगवा पगड़ी पहन चुके हैं. लेकिन यह पहली बार है पीएम की जैकेट और पगड़ी दोनों का रंग भगवा है.
देश 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. इस बार प्रधानमंत्री मोदी भगवा पगड़ी और भगवा सदरी में देश को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का लाल किले से 12वां संबोधन होगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की पगड़ी खासतौर से चर्चा में रहती है. इससे पहले भी कई मौकों पर वह भगवा पगड़ी पहन चुके हैं. लेकिन यह पहली बार है पीएम की जैकेट और पगड़ी दोनों का रंग भगवा है.
ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे
राजघाट से लाल किला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड का निरीक्षण किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे हो रहे हैं, ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर खास जोर देंगे.
सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड
लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है- 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने 98 मिनट तक भाषण दिया था. स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






