
भगवान बालाजी ने बताई थी विधि, देवी लक्ष्मी ने खुद तैयार किया था प्रसादम... तिरुपति के लड्डुओं की कहानी
AajTak
तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम का इतिहास बहुत समृद्ध और प्राचीन है. लड्डू प्रसाद तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर की पारंपरिक रीतियों और भक्ति-पूजा से जुड़ा हुआ है. इसकी मान्यता लड्डू गोपाल से भी जुड़ी है.
देश के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में तिरुमला की पहाड़ी पर मौजूद है देश का सबसे धनी मंदिर तिरुपति बालाजी. मंदिर के गर्भगृह में स्थापित ईशप्रतिमा को भगवान वेंकटेश, वेंकटेश्वर और तिरुपति स्वामी व तिरुपति बालाजी के नाम से जाना जाता है. मंदिर के विषय में अब तक तीन बातें प्रसिद्ध रही हैं. पहली, यह भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक है. दूसरी, यहां साल भर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में होती है तो चढ़ावे की धनराशि भी इससे कम नहीं होती. तीसरी और सबसे अहम बात जो प्रसिद्ध रही है, वह है मंदिर का प्रसाद लड्डू. आध्यात्म का प्रतीक, अद्भुद स्वाद और तिरुपति भगवान की कृपा का साक्षात प्रतिरूप.
तिरुपति की यही प्रसाद वाली प्रसिद्धि चर्चा में है. सामने आया है कि यहां के प्रसिद्ध लड्डुओं में मिलावट है, मिलावट भी ऐसी-वैसी नहीं, इस लड्डू में मिला है, बीफ फैट, फिश ऑयल और एनिमल टैलो...ये जानकारियां सामने आने के बाद तिरुपति के श्रद्धालुओं में आक्रोश है और पवित्र लड्डू में मिलावट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.
क्या है मान्यता?
इस मामले के सामने आने के बाद आगे जो भी कार्रवाई होगी वो बाद की बात है, लेकिन सवाल उठता है कि तिरुपति में लड्डू प्रसाद की इतनी मान्यता क्यों है? ये कहां से आए और इनकी शुरुआत कैसे हुई? बता दें कि, तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम का इतिहास बहुत समृद्ध और प्राचीन है. लड्डू प्रसाद तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर की पारंपरिक रीतियों और भक्ति-पूजा से जुड़ा हुआ है. तिरुपति बालाजी के मंदिर में लड्डू को विशेष प्रसाद के रूप में उन्हें अर्पित किया जाता है और इसे श्रद्धालु बहुत श्रद्धा और विश्वास के साथ ग्रहण करते हैं. दरअसल भगवान विष्णु के सभी मंदिरों में पंचमेवा प्रसाद का बहुत महत्व है. ये पंचमेवा पांच तत्वों, पांच इंद्रियों और पंच भूतों का प्रतीक होते हैं. इन्हें मिलाकर प्रसाद बनाया जाता है और इस तरह लड्डू ही प्रसाद में चढ़ने लगे, जो कि बेसन, घी, चीनी, काजू, किशमिश मिलाकर बनाया जाता है. इस लड्डू की लोकप्रियता और धार्मिक महत्व ने इसे तिरुपति मंदिर की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है.
लड्डू प्रसादम का क्या है इतिहास? तिरुपति के लड्डू प्रसादम की शुरुआत 18वीं शताब्दी में मानी जाती है. हालांकि, इस बारे में कोई स्पष्ट डॉक्यूमेंटेशन नहीं मिलता है कि लड्डू को कब विशेष प्रसाद के रूप में अपनाया गया था. वैसे लोगों की अपार श्रद्धा और इसका प्रसादम के रूप में वितरण सदियों पुरानी परंपरा है. सबसे खास बात ये है कि सैकड़ों साल से ये मंदिर प्रांगण में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा रहा है और दैनिक पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर इसका वितरण किया जाता रहा है. इसे बनाने की प्रक्रिया और सामग्री में सदियों से कोई बदलाव नहीं आया है और इसी ने लोगों के बीच इसके अद्वितीय स्वाद और पहचान को बनाए रखा है. बीते दशकों में इस लड्डू ने तिरुपति के विशेष नैवेद्य नाम से लोगों के बीच अलग ही पैठ बना ली है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



