
भगवान नरसिंह की 7.5 KG वजनी पाषाण मूर्ति तीनों बार नदी में तैरी, मान्यता है कि सालभर खुशहाली और समृद्धि रहेगी
AajTak
आस्था और मान्यता है कि भगवान नृसिंह की मूर्ति अगर एक बार तैरी और दो बार डूब गई तो वर्ष के 12 महीनों में से सिर्फ चार महीने ही अच्छे निकलेंगे. 2 बार तैरी और एक बार डूबी तो समझो 8 माह अच्छे व 4 माह खराब जाएंगे. और यदि तीनों ही मर्तबा तैर गई तो वर्षभर पूरे क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि रहेगी. क्षेत्र में अच्छी फसल लहलहाएगी. और यदि तीनों ही बार डूब गई तो सूखे, प्राकृतिक आपदा के हालात बनेंगे.
MP News: देवास जिले के हाटपीपल्या में भगवान नरसिंह का प्राचीन मंदिर है. जहां भगवान की साढ़े सात किलो वजनी ठोस चमत्कारी पाषाण प्रतिमा विराजमान है. भगवान नरसिंह की प्रतिमा को प्रतिवर्ष डोल ग्यारस पर नरसिंह घाट ले जाया जाता है. इस दौरान बड़ी ही धूमधाम से पूरे नगर में अखाड़ा-जुलूस के साथ भगवान को भ्रमण करवाया जाता है. फिर भमोरी नदी में हजारों लोगों की मौजूदगी में इस पाषाण प्रतिमा को पूजा-अर्चना कर पूरे सम्मान के साथ तैराया जाता है.
इस बार भी डोल ग्यारस पर भगवान नरसिंह की पाषाण प्रतिमा को भमोरी नदी में मंदिर के पुजारी ने 3 बार पानी में तैराया. लोगों की आस्था और मान्यता है कि मूर्ति अगर एक बार तैरी और दो बार डूब गई तो वर्ष के 12 महीनों में से सिर्फ चार महीने ही अच्छे निकलेंगे. 2 बार तैरी और एक बार डूबी तो समझो 8 माह अच्छे व 4 माह खराब जाएंगे. और यदि तीनों ही मर्तबा तैर गई तो वर्षभर पूरे क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि रहेगी. क्षेत्र में अच्छी फसल लहलहाएगी. और यदि तीनों ही बार डूब गई तो सूखे, प्राकृतिक आपदा के हालात बनेंगे.
खास बात यह है कि इस वर्ष प्रतिमा तीनों ही मर्तबा पानी में तैरती रही. पंडित गोपालदास वैष्णव ने ऐसा तीन बार किया. हर बार प्रतिमा तैरती रही. इस दौरान घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने भगवान नरसिंह के जयकारे लगाए. श्रद्धालु ख़ुशी से झूम उठे. क्योंकि क्षेत्र के लिए पूरा साल खुशहाली भरा रहने वाला है. देखें Video:-
हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान नरसिंह का आशीर्वाद क्षेत्र के सभी लोगों पर बना हुआ है. प्रतिमा तीन बार तैरी है. भगवान के आशीर्वाद से यह पूरा वर्ष अच्छा जाएगा.
नदी घाट से लेकर मंदिर तक कालीन बिछाई
हर साल यह आयोजन डोल ग्यारस के मौके पर होता रहा है. लेकिन पंडितों ने मुहूर्त देखने के बाद मंगलवार आयोजन करने की सलाह दी थी. इसके चलते कलेक्टर ने सोमवार के स्थानीय अवकाश की जगह अगले दिन यानी मंगलवार को छुट्टी घोषित की थी. मंगलवार दोपहर में मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई. भमोरी नदी घाट से लेकर मंदिर तक कालीन बिछाई गई. जिस पर भगवान नरसिंह का ढोल-ढमाके के साथ चल समारोह निकाला गया. चल समारोह में पुलिस बैंड भी शामिल था. आयोजन को लेकर पहले से ही विशेष तैयारी की गई थी. इस मौके पर विधायक मनोज चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता राठौर सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




