
भक्ति के भेष में चोरी! अहमदाबाद जैन मंदिर से 1.64 करोड़ की चांदी गायब, पुजारी और सफाईकर्मी निकले मास्टरमाइंड
AajTak
अहमदाबाद के पालड़ी स्थित श्री लक्ष्मी वर्धक जैन संघ के जैन देरासर से 1.64 करोड़ रुपये मूल्य की 117 किलो 336 ग्राम चांदी की आंगी और आभूषण चोरी हो गई. पालड़ी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पुजारी मेहुल राठौड़, सफाईकर्मी दंपति किरण-हेतल और चांदी व्यापारी संजय-रौनक शामिल हैं.
गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद के पालड़ी क्षेत्र स्थित श्री लक्ष्मी वर्धक जैन संघ– जैन देरासर से 1 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक की चांदी की आंगी और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. क्राइम ब्रांच और पालड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंदिर के पुजारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है.
चोरी की पूरी कहानी दरअसल, 13 अक्टूबर को जैन देरासर के सेक्रेटरी ने पालड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंदिर से भगवान शीतलनाथ और वासुपूज्य स्वामी भगवान को चढ़ाई जाने वाली चांदी की आंगी और आभूषण चोरी हो गए हैं. चोरी गई चांदी का कुल वजन 117 किलो 336 ग्राम था, जिसकी कीमत 1 करोड़ 64 लाख 11 हजार रुपये बताई गई.
यह भी पढ़ें: भारत में होंगे 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स! मेजबानी के लिए सुझाया गया अहमदाबाद का नाम
जांच के शुरुआती चरण में पुलिस ने देरासर में सफाई का काम करने वाली महिला हेतलबेन को गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी में उसका पति किरणभाई, मंदिर का पुजारी मेहुल राठौड़ और दो चांदी व्यापारी संजय और रौनक भी शामिल थे. मामला गंभीर होने पर जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई.
कैसे रचा गया था साजिश का जाल
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर महेंद्र सालुंके ने बताया, पुजारी मेहुल राठौड़ मंदिर में पिछले 15 साल से सेवा कर रहा था. उसे मंदिर के बेसमेंट में बने लॉकर रूम की चाबी दी गई थी, जिसमें चांदी की आंगी और आभूषण रखे जाते थे. बीते साल 2023 से ये कीमती वस्तुएं उसी लॉकर में रखी थीं.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











