
भंवरी देवी हत्याकांड: मामले के आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को हाइकोर्ट से मिली जमानत
AajTak
राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी कांड ने 2011 में प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था. भंवरी देवी एक सामान्य सी नर्स थी जिसका संबंध राजस्थान की राजनीति में बड़े-बड़े नेताओं से था. भंवरी देवी ने दावा किया था कि उसके पास एक ऐसी सीडी है. जिसके बाहर आने पर तीन दिन में सरकार गिर जाएगी.
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने मंगलवार को बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी प्रकरण में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा सहित सात आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है. हाइकोर्ट जस्टिस दिनेश मेहता की अदालत में मंगलवार को भंवरी देवी के मामले में पूर्व मंत्री मदेरणा सहित अन्य आरोपियों की ओर से सूचीबद्ध सभी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उन्हे रिहा करने का आदेश पारित कर दिया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












