
बिना इजाजत भिड़ू बोला तो देना पड़ेगा 2 करोड़ का जुर्माना! जैकी श्रॉफ की हाई कोर्ट में याचिका
AajTak
जैकी श्रॉफ ने उनकी आवाज, नाम और भिड़ू शब्द का बिना इजाजत इस्तेमाल करने पर रोक लगवा दी है. जैकी ने हाई कोर्ट में याचिका दी. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सभी लिंक्स को हटाने के आदेश दिए हैं.
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है. जैकी को आपत्ति है कि लोग उनकी इजाजत के बिना उनका नाम अपने काम के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस बात से खफा जैकी ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दी है कि ऐसा ना किया जाए.
जैकी श्रॉफ का एक तगड़ा फैन बैस है. वो अपने स्टाइल में जब भिड़ू कहते हैं तो लोग मर मिटते हैं. इतना ही नहीं उनके बोलने का तरीका, उनकी चाल, उनके हावभाव और आवाज का मॉड्यूलेशन भी बाकी एक्टर्स से काफी अलहदा है. जैकी को इस बात से नाराजगी जताई है कि उनकी पर्सनैलिटी का बिना इजाजत इस्तेमाल किया जाता है. इसके खिलाफ एक्टर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दे डाली है.
जैकी की गुहार पर सुनवाई
जैकी की दी याचिका के मुताबिक, वो दिल्ली हाई कोर्ट से अपने नाम, पसंद, और भिड़ू शब्द के इस्तेमाल पर अथॉरिटी चाहते हैं. उन्होंने ये याचिका 14 मई को को फाइल की. उन्होंने मांग की है कि जो भी उनके नाम, फोटो, आवाज, और शब्द भिड़ू का बिना परमिशन इस्तेमाल करेगा उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए और 2 करोड़ एक हजार का जुर्माना लगाया जाए. हाई कोर्ट ने फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है और MEITY (Department of Technology and the Ministry of Electronics and Information Technology) को भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी लिंक्स को हटा दिया जाए जहां एक्टर के पर्सनल राइट्स का गैर आधिकारिक तरीके से यूज किया गया है. आगे का फैसला कोर्ट 15 मई को दे सकता है.
जैकी के वकील प्रवीण आनंद ने कोर्ट को बताया कि ऐसा कर उनकी इमेज को खराब किया जा रहा है. भद्दे मीम्स में उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही उनकी आवाज का भी मिस-यूज किया जा रहा है. इसलिए एक्टर ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में दायर की है. और अपने अधिकारों का हनन होने से रोकने की मांग की है. एक्टर के अलग अलग नाम जैकी श्रॉफ, जैकी, जग्गू दादा, और भिड़ू के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किए जाने पर भी रोक लगाने की मांग की है.
क्या करेंगे कृष्णा?

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











