
ब्लैक स्कॉर्पियो सवार लोगों की गुंडागर्दी, Ola ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा, Cab को लोहे की रॉड से फोड़ा
AajTak
Bhopal Hooliganism Video Viral: एक युवक ने लोहे की रॉड से ओला कार में तोडफोड़ भी की. घटना के समय वहां काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी मारपीट को रोकने की कोशिश नहीं की. करीब 10 मिनट तक हंगामे और मारपीट के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी समेत घटनास्थल से चले गए.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ओला ड्राइवर के सात मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना बीती रात 3 बजे कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि Ola कार बैरागढ़ से हमीदिया अस्पताल की ओर आ रही थी, इसी दौरान पीछे से काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने महिंद्रा शोरूम के पास ओला को ओवरटेक कर रोका और ड्राइवर को कार से निकालकर पीटना शुरू कर दिया. देखें Video:-
इस दौरान एक युवक ने लोहे की रॉड से ओला कार में तोडफोड़ भी की. घटना के समय वहां काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी मारपीट को रोकने की कोशिश नहीं की. करीब 10 मिनट तक हंगामे और मारपीट के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी समेत घटनास्थल से चले गए.
फ़िलहाल पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस के मुताबिक, ओला ड्राइवर बैरागढ़ के पास किसी को टक्कर मारकर भाग रहा था और स्कॉर्पियो सवार उसका पीछा कर रहे थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












