
ब्लैक मोनोकिनी में Katrina Kaif ने फ्लॉन्ट किया फिगर, फैंस ने बताया - ब्यूटी
AajTak
कटरीना की इन मोनोकिनी फोटोज पर फैंस के कमेंट्स की धूम मच गई है. यूजर्स उन्हें खूबसूरत और गॉर्जियस बता रहे हैं. कोई उन्हें अपना फेवरेट कह रहा है, तो कोई हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने तो कटरीना कैफ को वंडर वुमन ही बता दिया है.
कटरीना कैफ लाखों दिलों की धड़कन हैं. कटरीना की एक-एक सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार उनके फैंस को रहता है. और जब कटरीना कैफ अपनी कोई फोटो शेयर कर देती हैं तो मानों फैंस के लिए बहार ही आ जाती है. अब इसी तरह एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर बहार लौट आई है. कटरीना कैफ ने अपनी बेहद खूबसूरत और दिलकश फोटोज को शेयर कर दिया है.
कटरीना ने शेयर की सेक्सी फोटोज
इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने अपनी बीच फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में कटरीना ब्लैक मोनोकिनी पहने और बड़ी सी ब्लैक कलर की हैट पहने रेत पर बैठी पोज कर रही हैं. इन फोटो में कटरीना की मुस्कुराहट काफी प्यारी लग रही हैं. दो फोटोज में कटरीना अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं तो वहीं एक में उनका सेक्सी अंदाज देखा जा सकता है.
प्यार में कई एक्ट्रेस को धोखा दे चुके हैं रणबीर कपूर, आलिया से किया सच्चा प्यार
विक्की संग मना रही थीं छुट्टियां
यह फोटो कहां की हैं ये अभी पता नहीं चल पाया है. कटरीना कैफ, कुछ समय पहले पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं. दोनों को यॉट पर रोमांटिक समय बिताते हुए देखा गया था. देखकर लगता है कि यह नई फोटोज भी उनके विक्की कौशल संग वेकेशन से ही हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












